Trending

होर्मुज स्ट्रेट में कार्गो शिप डूबा, भारतीय नाविक की मौत

Cargo Ship Sinks in Strait of Hormuz; Indian Sailor Dies

विशेष/प्रतिनिधि : होर्मुज स्ट्रेट के पास एक कार्गो शिप में अचानक आग लगने के बाद बड़ा समुद्री हादसा हो गया। आग तेजी से फैलने के कारण जहाज समुद्र में डूब गया। इस जहाज में कुल 18 भारतीय नाविक सवार थे। हादसे में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर गर्मी और धुएं के प्रभाव से घायल हो गए। सरकारी सूत्रों के अनुसार, घायलों का दुबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़िएः
PM Modi आज कर्नाटक-तेलंगाना दौरे पर
https://tv1india.com/?p=30952

राहत की बात यह रही कि उसी दौरान वहां से गुजर रहे एक अन्य जहाज ने तुरंत बचाव अभियान चलाया और अधिकांश नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। भारतीय दूतावास और इंडियन कॉन्सुलेट के अधिकारियों ने बचाए गए नाविकों से मुलाकात की है। साथ ही जहाज के मालिक से संपर्क कर सभी प्रभावित नाविकों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker