Trending

PM Modi आज कर्नाटक-तेलंगाना दौरे पर

PM Modi on a Visit to Karnataka and Telangana Today

कर्नाटक/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक और तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे बेंगलुरु में Art of Living Foundation की 45वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में नवनिर्मित ध्यान मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री हैदराबाद पहुंचेंगे, जहां वे लगभग 9,400 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

यह भी पढ़िएः
PM Modi का दो दिवसीय गुजरात दौरा शुरू
https://tv1india.com/?p=30949

पीएम मोदी वारंगल में पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन तथा संगारेड्डी के जहीराबाद औद्योगिक क्षेत्र की नींव रखेंगे। साथ ही हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-167 के चौड़ीकरण परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री मलकापुर स्थित इंडियन ऑयल के ग्रीनफील्ड टर्मिनल और हैदराबाद के सिंधु अस्पताल को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker