ChennaI में आज विजय का शपथ ग्रहण समारोह
Vijay's Swearing-in Ceremony in Chennai Today
तमिलनाडु/प्रतिनिधि : तमिलनाडु की राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जब टीवीके प्रमुख Vijay मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। चेन्नई के Jawaharlal Nehru Stadium में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में कई संभावित मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है। राज्यपाल के निर्देशानुसार विजय को 13 मई तक विधानसभा में विश्वास मत हासिल करना होगा। 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन बहुमत से पीछे रह गई थी।
यह भी पढ़िएः Suvendu Adhikari बने बंगाल के पहले भाजपा CM https://tv1india.com/?p=30934
इसके बाद सरकार गठन के लिए तेज राजनीतिक गतिविधियां शुरू हुईं। कांग्रेस, भाकपा, माकपा, वीसीके और आईयूएमएल ने विजय को समर्थन देने का ऐलान किया। सहयोगी दलों के समर्थन के बाद टीवीके ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है। विजय के मुख्यमंत्री बनने से तमिलनाडु की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।



