Trending

PM Modi ने महाराष्ट्र की प्रगति को बताया बेमिसाल

PM Modi Describes Maharashtra's Progress as Unparalleled

मुंबई/प्रतिनिधी : महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राज्य की आर्थिक, औद्योगिक और सांस्कृतिक प्रगति की जमकर सराहना की। मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis को भेजे गए बधाई पत्र में प्रधानमंत्री ने कहा कि उद्योग, नवाचार, वित्त, मैन्युफैक्चरिंग, कॉमर्स और क्रिएटिव सेक्टर में महाराष्ट्र का योगदान देश की तरक्की में बेहद अहम रहा है।

महाराष्ट्र आज इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में देश का अग्रणी राज्य – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र आज इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में देश का अग्रणी राज्य बन चुका है और निवेशकों की पहली पसंद के रूप में उभर रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार महाराष्ट्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। वर्ष 2025-26 में रेलवे परियोजनाओं के लिए राज्य को 24 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड फंड दिया गया है।

यह भी पढ़िएः
IPL: दिल्ली की शानदार जीत, राहुल बने हीरो
https://tv1india.com/?p=30701

महाराष्ट्र फिल्म और क्रिएटिव इंडस्ट्री रूप में ऑरेंज इकॉनमी को देगा मजबूती

पत्र में प्रधानमंत्री ने आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत कम्युनिकेशन सिस्टम की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि राज्य में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि महाराष्ट्र फिल्म और क्रिएटिव इंडस्ट्री के बड़े केंद्र के रूप में ऑरेंज इकॉनमी को नई मजबूती देगा। प्रधानमंत्री ने मराठा साम्राज्य के 12 किलों को UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज सूची में शामिल किए जाने, मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिलने और B. R. Ambedkar की प्रतिमा के अनावरण को गौरवपूर्ण उपलब्धियां बताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker