Trending

T20 World Cup : भारत की महिला टीम का आज ऐलान

T20 World Cup: India Women's Squad to be Announced Today

मुंबई/सान्वी देशपांडे : मुंबई स्थित Board of Control for Cricket in India मुख्यालय में शनिवार शाम भारत की महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम का ऐलान किया जाएगा। महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण 12 जून से 5 जुलाई तक England में खेला जाएगा। चयन समिति की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम की घोषणा होगी।

यह भी पढ़िएः 
Panvel ST डिपो प्रोजेक्ट को मिली नई रफ्तार
https://tv1india.com/?p=30658

यह बैठक सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप टीम चयन तक सीमित नहीं रहेगी। इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप से पहले होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज और 10 से 13 जुलाई तक ऐतिहासिक Lord’s Cricket Ground में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भी टीम चुनी जाएगी। इसके अलावा इंग्लैंड ए के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का चयन भी होगा। कप्तान Harmanpreet Kaur की अगुवाई वाली भारतीय टीम से इस बार खिताब जीतने की बड़ी उम्मीदें हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker