West Bengal Elections: हिंसा रोकने NIA तैनात
West Bengal Elections: NIA Deployed to Prevent Violence

प.बंगाल/प्रतिनिधि : पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान में एक भी हिंसा की घटना न हो, यह सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ चुनाव आयोग मैदान में उतरा है। चुनावों में इस बार बमों का इस्तेमाल न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए NIA को तैनात किया गया है।
साथ ही चुनाव आयोग के साथ समन्वय बनाकर सॉल्टलेक स्थित केंद्रीय बलों का कंट्रोल रूम काम कर रहा है। हर समय सोशल मीडिया के साथ-साथ बल के जवान न्यूज़ चैनलों पर भी नजर रख रहे हैं।
Gujarat : निकाय चुनाव में BJP की बड़ी जीत https://tv1india.com/?p=30609
मतदाताओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। उस नंबर पर कॉल आते ही तुरंत जानकारी दर्ज कर वहां बल भेजने का काम सीआरपीएफ के कंट्रोल रूम द्वारा किया जा रहा है। हर पोलिंग स्टेशन के लोकेशन पर निगरानी रखने के लिए ‘SAFE’ नाम का एक प्रोग्राम तैयार किया गया है। जॉइंट स्क्रीन पर 142 सीटों की लोकेशन एक नजर में देखी जा सकती है। कुल मिलाकर, कंट्रोल रूम से ही पूरे 142 सीटों पर केंद्रीय बल की कड़ी नजर बनी हुई है।



