Trending

प्लान सिटी को बर्बाद कर रही NMMC-सुधाकर सोनावणे का फूटा गुस्सा

NMMC is Ruining the Planned City” — Sudhakar Sonawane Erupts Over Waterlogging Crisis

नवी मुंबई में बढ़ते जलभराव पर गरजे पूर्व मेयर सुधाकर सोनावणे

सुधीर शर्मा/ बेलापुरः आगामी मानसून को लेकर नवी मुंबई महानगरपालिका की बैठक में इतर तदर्थ समिति के सभापति सुधाकर सोनावणे ने जलभराव, नाला सफाई और होल्डिंग पॉन्ड व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि शहर में हर साल होने वाला जलभराव अब प्राकृतिक नहीं बल्कि “मानव निर्मित संकट” बन चुका है। महासभा में बोलते हुए पूर्व मेयर सुधाकर सोनावणे ने कहा कि नवी मुंबई जैसे सुनयोजित शहर में बारिश के दौरान लगातार जलभराव होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन तकनीकी और वैज्ञानिक उपायों को नजरअंदाज कर रहा है, जिसके कारण तुर्भे, एपीएमसी मार्केट, बेलापुर, वाशी और ऐरोली जैसे इलाकों में हर साल पानी भरने की समस्या बढ़ती जा रही है।

महासभा में रखी जाए जलनिकासी तंत्र की पूरी जानकारी

बैठक में उन्होंने प्रशासन से मांग की कि शहर के मूल ड्रेनेज प्लान, होल्डिंग पॉन्ड व्यवस्था और जल निकासी तंत्र पर विस्तृत जानकारी जनप्रतिनिधियों के सामने रखी जाए। साथ ही मानसून से पहले सभी नालों की वैज्ञानिक तरीके से सफाई कर निष्क्रिय होल्डिंग पॉन्ड को तत्काल सक्रिय करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केवल ठेकेदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि नवी मुंबई के भविष्य और नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। इसलिए प्रशासन को इस विषय पर गंभीरता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ काम करना चाहिए

प्राकृतिक मार्गों में बदलाव से बढ़ रही मुसीबत

सुधाकर सोनावणे ने यह भी आरोप लगाया कि अनियोजित विकास और नालों के प्राकृतिक मार्गों में बदलाव के कारण शहर की जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर नालों को मोड़कर निर्माण कार्य किए गए, जिससे बारिश के दौरान जल निकासी बाधित हो रही है और नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

चेतावनीःगंभीर हो सकते हैं हालात!

वरिष्ठ नगरसेवक ने कहा कि शहर को डिजाइन करते समय जलभराव रोकने के लिए होल्डिंग पॉन्ड जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं बनाई गई थीं, लेकिन आज कई होल्डिंग पॉन्ड निष्क्रिय पड़े हैं और उनमें भारी मात्रा में गाद जमा हो चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते डिसिल्टिंग और रखरखाव नहीं किया गया तो आने वाले समय में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker