Trending

पत्रकारों को 20 लाख का बीमा, फ्री ट्रेनिंग देगा JMA

Journalist & Media Association Offers ₹20 Lakh Insurance + Free Training

वेलकम मीट में राष्ट्रीय अध्यक्ष वैशाख सुरेश की घोषणा, नवी मुंबई में कार्यक्रम

प्रणव शर्मा / प्रतिनिधिः जर्नलिस्ट एंड मीडिया एसोसिएशन ने महाराष्ट्र राज्य में कार्यरत पत्रकारों को 20 लाख का बीमा और विशेष ट्रेनिंग दिलाने का ऐलान किया है. भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय के अधीन संचालित जर्नलिस्ट मीडिया एसोसिशएन ग्रिवेंस काउंसिल के अध्यक्ष वैशाख सुरेश एक कार्यक्रम के दौरान यह ऐलान किया. नवी मुंबई वाशी के मिनी पंजाब बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस वेलकम मीट कार्यक्रम में जेएमए के राष्ट्रीय महासचिव अरूमुखम पिल्लई, स्टेट इंचार्ज सुधीर शर्मा, नवनिर्वाचित महाराष्ट्र अध्यक्ष संजय निराले, महासचिव संजय पवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दत्तात्रय सुर्यवंशी,  राज्य सलाहकार राजीव मोहन मिश्रा एवं सुचिता बिराजदार, उपाध्यक्ष कमर शाह, लालचंद यादव, इर्शाद शेख, हीना खान, संदिप बिराजदार,रमेश जैसवाल, सह सचिव ओमकार नागावकर, समाजसेवक शैलेष घाग समेत बड़ी संख्या में जेएमए के सदस्य मौजूद रहे. यहां विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे उपमहापौर दशरथ भगत ने मीडिया की चुनौतीपुर्ण स्थिति का उल्लेख करते हुए जर्नलिस्ट मीडिया एसोसिएशन के सकारात्मक अभियान को सफल बनाने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष वैसाख सुरेश एवं महासचिव अरुमुखम पिल्लई ने महाराष्ट्र में जेएमए की स्थापना और विस्तार के लिए कार्यरत स्टेट इंचार्ज सुधीर शर्मा के सकारात्मक प्रयासों का उल्लेख करते हुए उनका प्रोत्साहन किया.

डिजिटल मीडिया के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है-वैशाख सुरेश

राष्ट्रीय अध्यक्ष वैसाख सुरेश ने कहा कि डिजिटल औऱ आनलाइन पत्रकारिता की चुनौतियों का हवाला देते हुए भरोसा दिलाया कि जर्नलिस्ट मीडिया एसोसिएशन इसके लिए भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय के साथ मिलकर देश के विविध राज्यों में आनलाइन पत्रकारों को पहचान, सुरक्षा और सुविधाएं दिलाने के लिए लगातार काम कर रहा है. उन्होंने सिर्फ यूट्यूब पर समाचार देने वाले को सतर्क करते हुए कहा कि यह लीगल पत्रकारिता नहीं है इसलिए डोमेन लेना जरूरी है तभी डिजिटल पत्रकार माने जाएंगे. उन्होंने कहा कि जेएमएजीसी के माध्यम से ऐसे आनलाइन मीडिया को मान्यता देने की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने असंगठित मीडिया को जेएमए से जुड़ने का आह्वान किया और महाराष्ट्र इकाई को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

जुड़ने और अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें-9833808402 https://www.jmaindia.org/

पत्रकारों को सहायता और ट्रेनिंग जरूरी-अरुमुखम पिल्लै

आज प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बीच डिजिटल पत्रकारिता ज्यादा व्यापक और प्रभावी हो रही है लेकिन ऑनलाइन मीडिया को प्रिंट व टीवी मीडिया की तरह कोई सपोर्ट या सुरक्षा नहीं मिल रही है. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जेएमए एक ऐसी कोऑपरेटिव सोसायटी प्रारंभ कर रहा है जिसके जरिए पत्रकारों को बिना किसी परेशानी के लोन और आर्थिक सहायता मिल सकेगी. वहीं संगठन से जुड़े मीडिया कर्मियों को न्यूनतम प्रीमियम पर 20 लाख तक का एक्सीडेंटल बीमा मिलेगा साथ ही हर तीन महीने में पत्रकारिता और सुरक्षा की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी. 

महाराष्ट्र के हर जिले तक पहुंचेगा JMA 

जर्नलिस्ट मीडिया एसोसिएशन के महाराष्ट्र अध्यक्ष संजय निराले ने वादा किया कि वे महासचिव संजय पवार एवं कार्याध्यक्ष विनायक गुलगुले को साथ लेकर महाराष्ट्र के हर जिले में जेएमए को पहुंचाएंगे. वहीं स्टेट इंचार्ज सुधीर शर्मा ने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ सीधे संवाद का यह कार्यक्रम डिजिटल पत्रकारिता की मौजूदा हालत, और उसकी चुनौतियों को समझने के साथ ही नया कुछ सीखने में उपयोगी होगा. डिजिटल और आऩलाईन पत्रकारों के लिए जेएमए की आर्थिक सहायता योजना उपेक्षित और पीड़ित पत्रकारों को प्रोत्साहन देने में मददगार बनेगी. सुधीर शर्मा ने आनलाईन-डिजिटल मीडिया कर्मियों को जेएमए से जुड़ने और साथ मिलकर आगे बढ़ने का आह्वान किया.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker