Trending

Civil War : PIB ने वायरल वीडियो को बताया फेक

Civil War: PIB Declares Viral Video as Fake

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारत में कथित गृहयुद्ध जैसी स्थिति का दावा करने वाले एक वायरल वीडियो को सरकार ने पूरी तरह फर्जी करार दिया है। पत्र सूचना कार्यालय (PIB) की फैक्ट चेक इकाई ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित यह वीडियो भ्रामक है और इसे पाकिस्तान आधारित अकाउंट से शेयर किया जा रहा है। जांच में पाया गया कि वीडियो वास्तव में एक सिलेंडर विस्फोट की घटना से संबंधित है, जिसका देश में किसी भी प्रकार की आंतरिक अशांति या हिंसा से कोई संबंध नहीं है।

PIB ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे संवेदनशील और भ्रामक वीडियो को बिना सत्यापन के साझा न करें। इकाई ने कहा कि फर्जी खबरें समाज में भ्रम और डर का माहौल पैदा कर सकती हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि किसी भी जानकारी पर विश्वास करने से पहले आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोतों से उसकी पुष्टि अवश्य करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker