Trending

South India परिसीमन पर अमित शाह का बड़ा बयान

Amit Shah’s Major Statement on Delimitation in South India

दिल्ली/प्रतिनिधि : लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े तीन विधेयकों पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि परिसीमन को लेकर यह गलत धारणा बनाई जा रही है कि दक्षिण भारत के राज्यों को नुकसान होगा। शाह ने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया से किसी भी राज्य की संसदीय सीटें कम नहीं होंगी, बल्कि सभी राज्यों में वृद्धि होगी।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि कर्नाटक की सीटें 28 से बढ़कर 42, आंध्र प्रदेश की 25 से 38, तेलंगाना की 17 से 26, तमिलनाडु की 39 से 59 और केरल की 20 से 30 हो जाएंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि दक्षिण भारत का कुल प्रतिनिधित्व 129 से बढ़कर 195 सीटों तक पहुंच जाएगा। गृह मंत्री के अनुसार, इससे दक्षिणी राज्यों की राजनीतिक ताकत और प्रभाव पहले से अधिक मजबूत होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker