IMD Alert: पहाड़ों में तूफान, मैदानों में लू
IMD Alert: Storms in the Hills, Heatwaves in the Plains

विशेष/प्रतिनिधि : भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में अगले दो दिनों तक लू चलने की संभावना है। वहीं दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, ओडिशा और उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी इसी तरह की स्थिति बने रहने का अनुमान है।
इसके अलावा, तटीय आंध्र प्रदेश, गुजरात, केरल, माहे, कोंकण, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में गर्म और उमस भरे मौसम की स्थिति बनी रहेगी, जिससे लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उधर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के लिए बिजली कड़कने और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।



