Modi-Macron Talks: होर्मुज में सुरक्षा पर जोर
Modi-Macron Talks: Emphasis on Security in the Strait of Hormuz

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच फोन पर महत्वपूर्ण बातचीत हुई, जिसमें पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता को तुरंत बहाल करने की आवश्यकता पर सहमति जताई। बातचीत के दौरान क्षेत्रीय स्थिरता, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार मार्गों की सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस क्षेत्र और उससे बाहर शांति, स्थिरता और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है।



