Trending

Delhi-Dehradun एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन

Delhi-Dehradun Expressway Inaugurated Today

देहरादून/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देहरादून में बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन करेंगे। 213 किलोमीटर लंबा यह छह लेन का एक्सप्रेसवे लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस परियोजना से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा समय 6 घंटे से घटकर लगभग ढाई घंटे रह जाएगा। इस गलियारे में 10 इंटरचेंज, 3 रेलवे ओवरब्रिज, 4 बड़े पुल और 12 आधुनिक सुविधा केंद्र बनाए गए हैं, जिससे यात्रा अधिक सुरक्षित और सुगम होगी।

खास बात यह है कि पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए इसमें 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वन्यजीव कॉरिडोर, 8 पशु मार्ग और हाथियों के लिए विशेष अंडरपास बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री उद्घाटन के बाद जय मां दात काली मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। यह परियोजना पर्यटन और व्यापार को नई गति देगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker