Trending
Peace Talks Fail; ईरान का अमेरिका पर हमला
Peace Talks Fail; Iran Lashes Out at US

विशेष/प्रतिनिधी : अमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल होने के बाद तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने स्पष्ट कहा कि यदि अमेरिकी सरकार अपनी “तानाशाही नीति” छोड़कर ईरानी जनता के अधिकारों का सम्मान करे, तो समझौते के रास्ते अब भी खुले हैं। उन्होंने संकेत दिया कि ईरान संवाद के पक्ष में है, लेकिन बराबरी और सम्मान जरूरी शर्त है।
वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया पर कहा कि पिछले 47 वर्षों में सबसे गहन स्तर पर बातचीत हुई, जिसमें ईरान ने युद्ध समाप्ति के लिए “सद्भावना” के साथ हिस्सा लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब समझौता करीब था, तब अमेरिका की ओर से अधिकतम मांगें, बदलते लक्ष्य और प्रतिबंधों का दबाव बढ़ा दिया गया। अराघची ने कहा, “अच्छा इरादा, अच्छा परिणाम लाता है; दुश्मनी, दुश्मनी को जन्म देती है।”



