Trending
Iranian Embassy में शोकसभा, भारत ने जताई संवेदना
Condolence Gathering at Iranian Embassy; India Expresses Sympathies

दिल्ली/प्रतिनिधी : नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास में आयोजित 40वें दिन के शोक समारोह में भारत सरकार की ओर से विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत आत्मा के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भारत की ओर से गहरी सहानुभूति प्रकट की। विदेश मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत और ईरान के संबंध केवल कूटनीतिक नहीं, बल्कि गहरी सभ्यतागत, सांस्कृतिक और जन-आधारित रिश्तों पर आधारित हैं। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक जुड़ाव और पारस्परिक सम्मान ने समय के साथ रिश्तों को और मजबूत किया है।
समारोह में कई राजनयिकों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम ने भारत-ईरान के बीच मजबूत और संवेदनशील संबंधों को एक बार फिर रेखांकित किया।



