Rajasthan : MSP पर गेहूं खरीद के नए नियम लागू
New Rules for Wheat Procurement at MSP Implemented in Rajasthan

राजस्थान/प्रतिनिधि : जोराराम कुमावत की मौजूदगी में राजस्थान सरकार ने रबी विपणन सत्र 2026-27 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीद के नए दिशा-निर्देश लागू कर दिए हैं। नई व्यवस्था के तहत अब गेहूं की खरीद गिरदावरी के आधार पर की जाएगी, जिससे वास्तविक किसानों को ही लाभ मिल सके। इसके साथ ही किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग प्रणाली अनिवार्य कर दी गई है, ताकि खरीद प्रक्रिया व्यवस्थित और पारदर्शी रहे।
सरकार ने सभी पंजीकृत किसानों को निर्धारित समय सीमा में स्लॉट उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। खरीद केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर, सांडेराव और तखतगढ़ केन्द्रों पर खरीद कार्य का शुभारंभ किया गया। मंत्री कुमावत ने बताया कि गेहूं खरीद प्रक्रिया 30 जून तक जारी रहेगी।



