Trending
IPL 2026 : राजस्थान और दिल्ली की जीत
IPL 2026: Victories for Rajasthan and Delhi

विशेष/प्रतिनिधि : आईपीएल में कल खेले गए मुकाबलों में दर्शकों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटन्स को 6 रन से हराया। मुकाबला आखिरी ओवर तक गया, जहां राजस्थान के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और जीत हासिल की।वहीं दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने दमदार खेल दिखाते हुए मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से मात दी।
दिल्ली के बल्लेबाजों ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। आज भी क्रिकेट प्रेमियों के लिए डबल हेडर मुकाबले हैं। दोपहर 3:30 बजे सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। वहीं शाम 7:30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा।



