Trending

Election Commission: चुनावी कंटेंट पर आयोग का नियंत्रण

Election Commission: The Commission's Control over Electoral Content

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारत के निर्वाचन आयोग ने सभी मीडिया प्लेटफॉर्म और प्रसारकों के लिए एक महत्वपूर्ण परामर्श जारी किया है। आयोग ने असम, केरल, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चल रहे चुनावों तथा आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनावों के मद्देनज़र सख्त निर्देश दिए हैं। इसके तहत मतदान समाप्ति से पहले 48 घंटे की अवधि में किसी भी प्रकार की चुनावी सामग्री, एग्जिट पोल और जनमत सर्वेक्षण के प्रसारण या प्रकाशन पर पूर्ण रोक रहेगी।

आयोग ने टीवी, रेडियो और केबल नेटवर्क से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि इस अवधि में कोई भी कार्यक्रम ऐसा न हो, जो किसी दल या उम्मीदवार के पक्ष में माहौल बनाए या चुनाव परिणाम को प्रभावित करे। साथ ही, 9 अप्रैल सुबह 7 बजे से 29 अप्रैल शाम 6:30 बजे तक प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एग्जिट पोल के संचालन और उनके परिणामों के प्रकाशन पर प्रतिबंध रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker