Trending

Ram Navami पर द्वारकाधीश मंदिर में भक्ति का सागर

A Sea of ​​Devotion at the Dwarkadhish Temple on Ram Navami

मथुरा/प्रतिनिधि : मथुरा स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर में रामनवमी के पावन अवसर पर भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। कान्हा की नगरी आज पूरी तरह राममय नजर आई। इस खास दिन भगवान द्वारकाधीश का रामावतार में पंचामृत अभिषेक किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर प्रशासन के अनुसार पुष्टिमार्गीय परंपरा में वर्ष में केवल दो अवसरों पर पंचामृत अभिषेक किया जाता है—एक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और दूसरा रामनवमी। इस विशेष अनुष्ठान में देश-विदेश से आए सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया और भगवान के राम स्वरूप के दर्शन किए।

श्रद्धालुओं ने इसे जीवन का सौभाग्य बताते हुए कहा कि भगवान राम के आदर्शों—मर्यादा, त्याग और समानता—को जीवन में अपनाना चाहिए। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker