Trending

West Asia Conflict: महाराष्ट्र में केरोसिन वितरण तेज

Kerosene Distribution Expedited in Maharashtra Amidst West Asia Conflict

मुंबई/प्रतिनिधि : खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध जैसे हालात को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने वैकल्पिक ईंधन के रूप में केरोसिन वितरण तेज करने का फैसला किया है। फ़ूड एंड सिविल सप्लाइज़ डिपार्टमेंट द्वारा जारी आदेश के अनुसार, केंद्र सरकार ने राज्य के लिए 37 लाख 44 हजार लीटर केरोसिन की मंजूरी दी है। इसके तहत राशन कार्ड धारकों को प्रति परिवार 3 लीटर केरोसिन दिया जाएगा।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है, उन्हें भी उपलब्धता के आधार पर केरोसिन दिया जा सकेगा। केरोसिन के दाम राज्य सरकार अलग से तय करेगी। मार्च और अप्रैल 2026 के दौरान राज्य की तीनों सरकारी तेल कंपनियां जिलावार वितरण करेंगी। केरोसिन का वितरण लाइसेंसधारी रिटेल डीलरों और उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से किया जाएगा। सरकार ने पहले दो हफ्तों में कुल आवंटन का 85 प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker