Trending
LPG Supply:कुवैत से LPG लेकर जहाजों का भारत आगमन
Arrival of LPG-Carrying Ships from Kuwait to India

गुजरात/प्रतिनिधि : एलपीजी लेकर ‘जगवसंत’ जहाज आज गुजरात के कांडला पोर्ट पर पहुंचने वाला है। इसके साथ ही ‘पाइन गैस’ नामक भारतीय जहाज भी करीब 45,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर न्यू मंगलौर पोर्ट पहुंचने की संभावना है। इससे पहले ‘MT शिवालिक’ और ‘MT नंदा देवी’ जहाज संयुक्त रूप से 92,712 मीट्रिक टन एलपीजी भारत ला चुके हैं, जिससे देश में गैस आपूर्ति को बड़ा सहारा मिला है।
वहीं ‘अपोलो ओशन’ नामक जहाज 16,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर न्यू मंगलौर पोर्ट पहुंच चुका है, जहां कार्गो उतारने का कार्य शुरू हो गया है। लगातार हो रही इन खेपों से देश में ऊर्जा सुरक्षा और घरेलू गैस आपूर्ति को मजबूती मिलने की उम्मीद है।



