Middle East Crisis: भारत का रेस्क्यू ऑपरेशन तेज
Middle East Crisis: India Accelerates Rescue Operations
विशेष/प्रतिनिधि : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक अभियान तेज कर दिया है। विदेश मंत्रालय 24×7 कंट्रोल रूम के माध्यम से हालात पर लगातार नजर रख रहा है, वहीं विदेशों में स्थित भारतीय दूतावास भी चौबीसों घंटे सक्रिय हैं। 28 फरवरी से अब तक करीब 3.30 लाख भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाया जा चुका है और यह प्रक्रिया तेजी से जारी है। आज संयुक्त अरब अमीरात से लगभग 90 उड़ानों के संचालन की उम्मीद है, जबकि सऊदी अरब और ओमान से भी नियमित उड़ानें जारी हैं।
कतर ने आंशिक रूप से हवाई क्षेत्र खोलते हुए 8–10 विशेष उड़ानों की अनुमति दी है। वहीं कुवैत और बहरीन के बंद हवाई क्षेत्र के चलते सऊदी अरब के रास्ते वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, इराक से MT Safesea Vishnu के 15 भारतीय क्रू सुरक्षित लौटे हैं और खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं।



