Trending

Maharashtra : हेल्थ उपक्रमों को पूरा करने आदेश

Health Projects: Directives Issued to Immediately Commence 80% of Projects

मुंबई/प्रतिनिधि : राज्य के पब्लिक हेल्थ मिनिस्टर प्रकाश अबितकर ने निर्देश दिया है कि पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के तहत चल रहे निर्माण और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े सभी काम स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय करके समय पर पूरे किए जाएं। मंत्रालय के समिति कक्ष में आयोजित बैठक में पूरे राज्य में HUDCO के तहत चल रहे स्वास्थ्य प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की गई।

मंत्री अबितकर ने कहा कि जिन स्वास्थ्य संस्थानों का लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उनके शेष कार्य तत्काल पूरे कर उन्हें जनता को समर्पित करने के लिए तैयार रखा जाए। वहीं जिन संस्थानों का 50 प्रतिशत निर्माण पूरा हो गया है, उनके लिए आवश्यक मानवबल के प्रस्ताव जल्द प्रस्तुत किए जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों की भर्ती में नक्सल प्रभावित, आदिवासी और दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पतालों में स्वच्छता, मरीजों के भोजन और ठेकेदारों के काम की गुणवत्ता पर सख्त निगरानी रखने को कहा। बैठक में विधायकों ने अपने क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी मांगें भी रखीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker