Trending

Rain Alert: महाराष्ट्र में 17 से 20 मार्च गरज-बारिश का अलर्ट

Thunderstorm and Rain Alert for Maharashtra: March 17–20

मुंबई/प्रतिनिधि: मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 17 से 20 मार्च के बीच मौसम में बड़ा बदलाव होने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार विदर्भ, मराठवाड़ा, खानदेश और मध्य महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक, तेज़ हवाओं और बारिश की संभावना है। 18 से 20 मार्च के बीच मौसम और अधिक खराब हो सकता है तथा कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है।

इस समय राज्य में रबी फसलों की कटाई का काम चल रहा है। ऐसे में कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखें या उन्हें ढककर रखें, ताकि बारिश और तेज़ हवाओं से नुकसान से बचाया जा सके। किसानों से मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने और उसी के अनुसार खेती से जुड़े कार्यों की योजना बनाने की अपील की गई है। इधर अगले 36 घंटों में कोंकण, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में मौसम सूखा रहने की संभावना है, जबकि विदर्भ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही कोंकण के कुछ क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक लू चलने की भी चेतावनी दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker