
Mumbai Police : 1290 गाड़ियों का नया बेड़ा मिला
Mumbai Police receives a new fleet of 1,290 vehicles
मुंबई/प्रतिनिधि : मुंबई में कानून-व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुरली देवड़ा चौक पर आयोजित कार्यक्रम में मुंबई पुलिस के लिए 1,290 नई गाड़ियों के अत्याधुनिक बेड़े का उद्घाटन किया। इस फ्लीट में 657 मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं, जिन्हें खासतौर पर भीड़भाड़ वाले इलाकों में तेज पेट्रोलिंग के लिए तैनात किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि GPS ट्रैकिंग सिस्टम से लैस ये आधुनिक वाहन कॉल मिलने के बाद पुलिस की प्रतिक्रिया समय को कम करेंगे और अपराध नियंत्रण में मददगार साबित होंगे। उनका मानना है कि तेजी से बढ़ते महानगर में स्मार्ट तकनीक आधारित पुलिसिंग ही भविष्य का रास्ता है। नई गाड़ियों के शामिल होने से पुलिस की निगरानी क्षमता बढ़ेगी, ट्रैफिक और अपराध प्रबंधन में सुधार होगा तथा आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी।



