Trending

Legislative Council में अजितदादा के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश

A Condolence Motion was Presented in the Legislative Council on the Passing of Ajitdada

मुंबई/सान्वी देशपांडे : महाराष्ट्र विधान परिषद में सदन के नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वरिष्ठ नेता अजित पवार के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश किया। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि अजितदादा के जाने से लाखों लोगों का सहारा छिन गया है और अनेक परिवार खुद को अनाथ महसूस कर रहे हैं।

एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, वे स्वयं और अजितदादा राज्य की स्थिरता का मजबूत त्रिकोण थे, जिसके कारण महाराष्ट्र तेजी से विकास कर रहा था। उन्होंने कहा कि अजितदादा के विकास सपनों को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने उनके कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए बताया कि फाइल देखते ही वे सेकंडों में गलतियां पकड़ लेते थे और प्रशासन पर उनकी मजबूत पकड़ थी। शिंदे ने सुनेत्रा पवार को ढांढस बंधाया। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, भाजपा नेता प्रवीण दारकेकर और कांग्रेस MLA सतेज पाटिल समेत कई विधायकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker