Trending

PAX Silica: भारत की पैक्स सिलिका में एंट्री

India's entry into PACS Silica

दिल्ली/प्रतिनिधि : सेमीकंडक्टर और चिप निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रेयर अर्थ मिनरल्स पर चीन के एकाधिकार से वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित हो रही थी। इस चुनौती से निपटने के लिए अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने “पैक्स सिलिका” गठबंधन बनाया, जिसका उद्देश्य AI तकनीक और महत्वपूर्ण संसाधनों की सुरक्षित व भरोसेमंद सप्लाई सुनिश्चित करना है।

भारत ने औपचारिक रूप से इस पहल में शामिल होकर बड़ी रणनीतिक उपलब्धि हासिल की। दिल्ली में हुए समझौते पर इलेक्ट्रॉनिक्स व IT मंत्री अश्विनी वैष्णव, अमेरिका के अंडर सेक्रेटरी जैकब हेलबर्ग और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर मौजूद रहे। इस साझेदारी से भारत को उच्च गुणवत्ता वाली चिप निर्माण तकनीक, सप्लाई चेन विविधता और वैश्विक तकनीकी मानकों में भागीदारी मिलेगी। सेमीकंडक्टर, AI और रक्षा क्षेत्रों में सहयोग भी बढ़ेगा। अमेरिकी राजदूत ने इसे रणनीतिक कदम बताया, जबकि गूगल CEO सुंदर पिचाई ने साझेदारी को मजबूत करने पर गर्व जताया। भारत की भागीदारी से आर्थिक सुरक्षा और तकनीकी अवसर बढ़ेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker