Trending

Navi Mumbai Airport पर FedEx हब की ग्राउंडब्रेकिंग

Groundbreaking of FedEx Hub at Navi Mumbai Airport

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे/तुषार पाटील : मुंबई में राजनीतिक हलचल के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने आज उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके नंदनवन निवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बंद कमरे में चर्चा हुई, जिसमें राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, विकास कार्यों और आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर विचार-विमर्श होने की जानकारी सामने आई है।

खास बात यह रही कि मुंबई महानगरपालिका चुनाव के बाद यह दोनों नेताओं की पहली औपचारिक मुलाकात मानी जा रही है। हाल ही में कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका में मनसे के नगरसेवकों द्वारा शिवसेना को समर्थन दिए जाने के बाद इस बैठक को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और दोनों पक्षों ने भविष्य में संवाद बनाए रखने पर सहमति जताई। हालांकि किसी राजनीतिक गठबंधन को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया, लेकिन इस मुलाकात ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker