Trending
Maritime Strategy पर नौसेना प्रमुख का बड़ा संदेश
Navy Chief's Key Message on Maritime Strategy

दिल्ली/प्रतिनिधि : दिनेश के त्रिपाठी ने राष्ट्रीय समुद्री चिंतन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय समुद्री फाउंडेशन देश का अग्रणी समुद्री थिंक-टैंक है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अनुसंधान और नीतिगत मार्गदर्शन प्रदान करता है। उन्होंने यह बात नई दिल्ली में आयोजित वाइस एडमिरल केके नैयर मेमोरियल लेक्चर 2026 के दौरान कही।
स्मृति व्याख्यान देते हुए एन.आर. नारायण मूर्ति ने कहा कि भारतीय नौसेना केवल देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा ही नहीं करती, बल्कि वैश्विक व्यापार मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित कर भारत की अंतरराष्ट्रीय भूमिका को मजबूत बनाती है।
उन्होंने कहा कि समुद्री शक्ति किसी भी उभरती अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत आवश्यक है और भारत की प्रगति में नौसेना की भूमिका निर्णायक है।



