
NHAI ने दी हाईवे मोनेटाइजेशन प्रपोज़ल को मंज़ूर
NHAI Approves Highway Monetization Proposal
मुंबई/प्रतिनिधि : नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (NHAI) ने नेशनल हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट (NHIT) को 6,220 करोड़ रुपये के एसेट मोनेटाइजेशन प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। इस योजना के तहत देश के दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों के कुल 310 किलोमीटर हिस्से का प्रबंधन अब NHIT करेगा और बदले में NHAI को 6,221 करोड़ रुपये अग्रिम राशि प्राप्त होगी।
प्रस्ताव में महाराष्ट्र के नेशनल हाईवे-53 पर 255 किलोमीटर लंबा अमरावती-चिखली-तरसोद मार्ग शामिल है, जो विदर्भ को खानदेश से जोड़ने वाला अहम कॉरिडोर है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के नेशनल हाईवे-16 पर 54 किलोमीटर लंबा गुंडुगोलानु-चिन्ना-अवुतपल्ली मार्ग भी शामिल है। यह फैसला सरकार की उस नीति के तहत लिया गया है जिसमें तैयार हाईवे परिसंपत्तियों से पूंजी जुटाकर नए सड़क परियोजनाओं के निर्माण में निवेश किया जाता है। चालू वित्त वर्ष में NHAI InvIT मॉडल के जरिए अब तक 28,077 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का मोनेटाइजेशन कर चुका है, जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को गति मिलने की उम्मीद है।



