Trending

Pulwama Martyrs को पीएम मोदी की श्रद्धांजलि

PM Modi Pays Tribute to the Pulwama Martyrs

दिल्ली/प्रतिनिधि : वर्ष 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस भीषण हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि पुलवामा में बलिदान देने वाले वीरों का साहस, निष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण देश की सामूहिक चेतना में सदैव अमिट रहेगा। उन्होंने कहा कि इन जवानों की वीरता हर भारतीय को शक्ति देती है और राष्ट्र उन्हें हमेशा स्मरण रखेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शहीदों के शौर्य को नमन करते हुए कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और भारत इसके समूल नाश के लिए दृढ़ संकल्पित है। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शहीदों का बलिदान देश को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की प्रेरणा देता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker