Trending
T20 World Cup 2026: आज होंगे 3 बड़े मुकाबले
T20 World Cup 2026: 3 Major Matches Today

विशेष/प्रतिनिधि :आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में शनिवार, 14 फरवरी को तीन अहम मुकाबले खेले जाएंगे। दिन की शुरुआत सुबह 11 बजे आयरलैंड और ओमान के मैच से होगी। दोनों टीमें अपने शुरुआती दो मुकाबले हार चुकी हैं, ऐसे में एक टीम को पहली जीत मिलेगी तो दूसरी को हार की हैट्रिक झेलनी पड़ेगी।
दोपहर 3 बजे इंग्लैंड और स्कॉटलैंड आमने-सामने होंगे। दोनों ने एक-एक मैच जीता है, लेकिन वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड के लिए यह मुकाबला प्रतिष्ठा और टूर्नामेंट में बने रहने की दृष्टि से बेहद अहम है। हार की स्थिति में इंग्लैंड की राह मुश्किल हो सकती है। शाम 7 बजे साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच दिन का सबसे बड़ा मुकाबला होगा। दोनों टीमें अब तक अजेय हैं। जो भी टीम यह मैच जीतेगी, वह सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर लेगी।



