PM Modi का एक दिवसीय आसाम दौरा
Prime Minister Narendra Modi's One-Day Visit to Assam

आसाम/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आसाम के एक दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत डिब्रूगढ़ में फाइटर, ट्रांसपोर्ट और हेलीकॉप्टर की एयर एक्सरसाइज के अवलोकन से हुई। इसके बाद उन्होंने ब्रह्मपुत्र नदी पर 3,000 करोड़ रुपये की लागत से बने छह लेन वाले कुमार भास्कर वर्मा ब्रिज का उद्घाटन किया, जिससे गुवाहाटी का संपर्क अन्य राज्यों से और मजबूत होगा।
गुवाहाटी में प्रधानमंत्री ने 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। यहां नॉर्थ-ईस्ट की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) का उद्घाटन भी किया गया, जो आपात स्थिति में सैन्य और यात्री विमानों के संचालन में सहायक होगी। कामरूप जिले में 8.5 मेगावाट क्षमता वाले नेशनल डेटा सेंटर और गुवाहाटी IIM का भी उद्घाटन किया गया। साथ ही, प्रधानमंत्री ने चंडीगढ़ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से PM-eBus योजना के तहत इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत की।



