New Delhi में AI इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस 2026
AI Impact Conference 2026 in New Delhi

दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारतीय पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) के 60 वर्ष और ‘द अशोक’ होटल के 70 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि आईटीडीसी ने उत्कृष्ट सेवाओं के साथ देश की सेवा की है और यह भारत के पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र के बहुआयामी विकास का इंजन बन चुका है।
जनजातीय कार्य मंत्री जुअल ओराम ने घोषणा की कि 1500 जनजातीय होमस्टे संचालकों को आतिथ्य मानकों, वित्तीय साक्षरता और डिजिटल संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे सामुदायिक आजीविका को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर आईटीडीसी और जनजातीय कार्य मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए गए। पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने वर्चुअल माध्यम से आईटीडीसी को हीरक जयंती की शुभकामनाएं दीं और उसकी सेवाओं की सराहना की।



