Bangladesh Elections: मोदी ने बीएनपी की जीत पर दी बधाई
Bangladesh Elections: Modi congratulates BNP on its victory

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी(बीएनपी) की निर्णायक जीत पर पार्टी नेतृत्व को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीएनपी के नेता तारिक रहमान को शुभकामना संदेश भेजते हुए इस विजय को ऐतिहासिक बताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि यह जीत तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश की जनता के गहरे विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में निरंतर साथ खड़ा रहेगा।मोदी ने यह भी कहा कि भारत और बांग्लादेश के बहुआयामी संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने तथा साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए वे मिलकर काम करने को उत्सुक हैं। इस संदेश को क्षेत्रीय सहयोग और कूटनीतिक रिश्तों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



