Trending
Ahmedabad प्लेन क्रैश पर सनसनीखेज दावा
Sensational Claim on Ahmedabad Plane Crash

विशेष/प्रतिनिधि : 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। बोइंग 878 ड्रीमलाइनर विमान उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद क्रैश हो गया था। इस विमान में 241 यात्री सवार थे, जिनमें से केवल एक ही जीवित बच सका। क्रू मेंबर सहित कुल 260 लोगों की मौत हुई थी। शुरुआत में आशंका जताई गई थी कि इंजन में फ्यूल सप्लाई रुकने से हादसा हुआ।
अब इटली के अखबार ‘डेली कोरिएरे डेला सेरा’ की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पायलट ने जानबूझकर फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद किया था। रिपोर्ट में बोइंग कंपनी को क्लीन चिट देने की कोशिश भी बताई जा रही है। हादसे के बाद विमान एक मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा था। पायलट पर लगे आरोपों के बीच अब सबकी नजर DGCA की जांच रिपोर्ट पर टिकी है।



