Trending

Parbhani: उबाठा का मेयर, कांग्रेस का डिप्टी मेयर

Ubatha Mayor, Congress Deputy Mayor in Parbhani

परभणी/प्रतिनिधि : परभणी नगर निगम के महापौर और उपमहापौर पद के चुनाव में नया नेतृत्व सामने आया है। शिवसेना (उबाठा) के सैयद इकबाल महापौर निर्वाचित हुए हैं। उन्हें कुल 39 मत प्राप्त हुए। वहीं उपमहापौर पद पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गणेश देशमुख को 37 मत मिले और वे विजयी घोषित किए गए। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। महापौर पद के लिए मुकाबला कड़ा माना जा रहा था, लेकिन अंततः सैयद इकबाल ने बहुमत हासिल कर बाजी मार ली। उपमहापौर पद पर भी करीबी टक्कर देखने को मिली।

नवनिर्वाचित महापौर और उपमहापौर ने शहर के विकास, मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और नागरिक समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया है। नगर निगम में नए नेतृत्व से विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker