Trending
Dharmendra Pradhan ने रखा भारत का AI विज़न
Dharmendra Pradhan outlines India's AI vision

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित दो दिवसीय ‘भारत बोधन AI कॉन्क्लेव’ को संबोधित करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के समावेशी विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि AI ऐसा होना चाहिए जिसका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। मंत्री ने बताया कि भारत का शिक्षा तंत्र तेजी से AI को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और कक्षा तीन से लेकर उच्च स्तरीय शोध तक AI आधारित शिक्षण और अनुसंधान को प्रोत्साहित किया जाएगा।
उन्होंने “Machine + Emotion” की अवधारणा रखते हुए कहा कि जब तकनीक को मानवीय संवेदनाओं से जोड़ा जाएगा, तब भारत वैश्विक स्तर पर अग्रणी शक्ति बन सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के अनुसार भारत का AI नैतिक, जिम्मेदार, समावेशी, इंटरऑपरेबल और संप्रभु होगा।



