Trending

Coastal Road: मुंबई में बनी भारत की पहली ‘म्यूजिकल रोड’

Coastal Road: India's first 'Musical Road' built in Mumbai

मुंबई/प्रतिनिधि : मुंबई में नरीमन पॉइंट से वर्ली की ओर बनी कोस्टल रोड पर भारत की पहली म्यूजिकल रोड शुरू की गई है। अंडरग्राउंड टनल से बाहर निकलने के करीब 500 मीटर बाद यदि वाहन 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलता है, तो कार के अंदर प्रसिद्ध गीत ‘जय हो’ सुनाई देता है। यह गीत Slumdog Millionaire फिल्म का है। इस तकनीक में सड़क पर विशेष खांचे बनाए गए हैं, जिनसे गुजरते समय टायरों के कंपन से संगीत जैसी ध्वनि उत्पन्न होती है। इसे ‘मेलोडी रोड’ कहा जाता है।

इस तकनीक का आविष्कार 2007 में जापान के इंजीनियर शिजुओ शिनोडा ने किया था। मुंबई इस प्रणाली को अपनाने वाला दुनिया का पांचवां शहर बन गया है। 6.21 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह परियोजना शहर को नया पर्यटन आकर्षण देगी और ड्राइवरों को सतर्क रहने में भी मदद करेगी। इसका उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker