Trending

Mayoral Election: मीरा-भायंदर में BJP की बड़ी जीत

Mayoral Election: BJP Secures Landslide Victory in Mira-Bhayandar

मीरा-भायंदर/प्रतिनिधि : मीरा-भायंदर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में मेयर और डिप्टी मेयर पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा की डिंपल मेहता को मेयर और ध्रुवकिशोर पाटिल को डिप्टी मेयर चुना गया। मेयर पद के लिए हुए मुकाबले में डिंपल मेहता ने कांग्रेस की प्रत्याशी रुबीना शेख को पराजित किया। वहीं, डिप्टी मेयर पद के चुनाव में ध्रुवकिशोर पाटिल ने शिवसेना की उम्मीदवार वंदना पाटिल को शिकस्त दी।

डिंपल मेहता मेयर, ध्रुवकिशोर पाटिल डिप्टी मेयर

95 सदस्यों वाले सदन में भाजपा के 78 पार्षद हैं, जबकि एक निर्दलीय पार्षद ने भी भाजपा को समर्थन दिया है। स्पष्ट बहुमत के साथ हुए इस चुनाव ने नगर निगम में भाजपा की स्थिति और मजबूत कर दी है। नई नेतृत्व टीम के सामने शहर के बुनियादी ढांचे, नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों को गति देने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker