Trending

T20 World Cup: पाकिस्तान का वर्ल्ड कप खेलने से इनकार

T20 World Cup 2026: Pakistan Refuses to Play World Cup Match

विशेष/प्रतिनिधि: पाकिस्तान सरकार ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भागीदारी को मंजूरी दे दी है, लेकिन इसके साथ एक अहम शर्त भी रखी गई है। सरकारी आदेश के अनुसार पाकिस्तान टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाला ग्रुप मैच नहीं खेलेगी। इस फैसले की जानकारी सरकार ने अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए दी। इस कदम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद पर दबाव बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी पहले ही आईसीसी पर दोहरे रवैये और बीसीसीआई के प्रभाव में काम करने का आरोप लगा चुके हैं।

इस मुद्दे पर राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, आईसीसी ने स्पष्ट किया है कि वह पीसीबी से आधिकारिक लिखित जवाब का इंतजार कर रही है और चयनित मैच न खेलने के फैसले के दूरगामी परिणाम हो सकते हैं। इस फैसले से टूर्नामेंट के सबसे बड़े भारत–पाक मुकाबले पर असमंजस बना हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker