Budget:2026-27: 3 नए एम्स और मेडिकल हब से बदलेगी स्वास्थ्य व्यवस्था
Three New AIIMS and Medical Hubs to Transform Healthcare System

विशेष/प्रतिनिधि: उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केंद्रीय बजट को स्वास्थ्य और मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि बजट में देशभर में तीन नए एम्स की स्थापना, दो राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान और एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल संस्थानों की स्थापना का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पाँच क्षेत्रीय मेडिकल हब विकसित किए जाएंगे, जो आधुनिक अस्पतालों, चिकित्सा शिक्षा और शोध सुविधाओं से युक्त इंटीग्रेटेड हेल्थ सेंटर्स के रूप में कार्य करेंगे।
डॉ. रावत ने बताया कि डायबिटीज, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज को सुलभ बनाने के लिए बायोफार्मा शक्ति योजना की घोषणा की गई है, जिससे बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर दवाओं का घरेलू उत्पादन बढ़ेगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्रीय बजट के अनुरूप राज्य स्तर पर ठोस प्रस्ताव तैयार किए जाएँ, ताकि उत्तराखंड में स्वास्थ्य, मेडिकल शिक्षा और फार्मा क्षेत्र को मजबूती मिल सके।



