Trending

Sunil Tatkare: BJP के नेतृत्व वाले NDA में ही रहेगी NCP

NCP will remain in the BJP-led NDA: Sunil Tatkare

मुंबई/प्रतिनिधि: आधुनिक महाराष्ट्र के निर्माता स्वर्गीय यशवंतराव चव्हाण की समाधि पर उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार करने के बाद सुनेत्रा पवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा कि चव्हाण साहेब और दादा के विचारों की विरासत को आगे बढ़ाने का दायित्व निभाया जाएगा। तटकरे ने स्पष्ट किया कि पार्टी ने दादा के नेतृत्व में दृढ़ निश्चय के साथ NDA में शामिल होने का फैसला किया है और आज BJP के नेतृत्व वाले NDA में सत्ता का हिस्सा है। संजय राउत की टिप्पणियों को उन्होंने महत्वहीन बताया।

मर्जर के सवाल पर तटकरे ने कहा कि इस पर शरद पवार सहित अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आई हैं, लेकिन NCP की स्थिति पहले से स्पष्ट है। विजय वडेट्टीवार की आलोचना करते हुए उन्होंने कांग्रेस को अपने आंतरिक मामलों पर ध्यान देने की सलाह दी। तटकरे ने दोहराया कि पार्टी महाराष्ट्र और देश के व्यापक हित में NDA के साथ आगे बढ़ेगी।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker