Trending

Jaishankar-Gore Meeting: भारत-अमेरिका साझेदारी होगी मज़बूत

Jaishankar-Gore Meeting: India-US Partnership to be Strengthened

विशेष/प्रतिनिधि : भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को लेकर व्यापक चर्चा हुई। विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया कि बैठक के दौरान डिफेंस सहयोग, द्विपक्षीय ट्रेड, ज़रूरी मिनरल्स की सप्लाई चेन और भविष्य के सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

दोनों पक्षों ने साझा हितों के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई। राजदूत गोर ने भरोसा जताया कि इस बैठक के बाद भारत-US सहयोग में नए अवसर और बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों लोकतंत्र वैश्विक चुनौतियों से निपटने में एक-दूसरे के पूरक हैं। वहीं, डॉ. जयशंकर ने उम्मीद जताई कि राजदूत गोर की भूमिका से भारत-अमेरिका संबंध और अधिक मज़बूत होंगे तथा रणनीतिक साझेदारी नई ऊँचाइयों को छुएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker