Trending

PPC 2026: शिक्षा संवाद का नया अध्याय

PPC 2026: A New Chapter in Educational Dialogue

दिल्ली/प्रतिनिधि : परीक्षा पे चर्चा (PPC) कार्यक्रम एक बार फिर नए जोश और व्यापक स्वरूप के साथ शुरू हुआ है। वर्ष 2026 इस कार्यक्रम के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में उभरा है, क्योंकि इस बार संवाद सही मायनों में अखिल भारतीय स्तर पर फैलता नजर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि कोयंबटूर (तमिलनाडु), रायपुर (छत्तीसगढ़), देव मोगरा (गुजरात) और गुवाहाटी (असम) में भी छात्रों से सीधे संवाद किया। इससे देश के पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और मध्य भारत के विद्यार्थियों की आवाज़ एक साझा मंच पर जुड़ सकी।

इस वर्ष परीक्षा पे चर्चा में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की रिकॉर्ड भागीदारी देखने को मिली। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पीपीसी 2026 के लिए 45 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया, जबकि 22 लाख से ज्यादा लोगों ने इससे जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस प्रकार कुल भागीदारी 67 लाख से अधिक पहुंच गई, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker