Trending

Kolhapur News: इंद्रजीत बोंद्रे बने कांग्रेस ग्रुप लीडर

Kolhapur Municipal Corporation: Indrajit Bondre Appointed Congress Group Leader

कोल्हापुर/प्रतिनिधि : कोल्हापुर महानगरपालिका में कांग्रेस पार्टी ने एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लेते हुए नवनिर्वाचित नगरसेवक इंद्रजीत बोंद्रे को सर्वसम्मति से कांग्रेस ग्रुप लीडर चुना है। महाराष्ट्र लोकल अथॉरिटी मेंबर क्वालिफिकेशन रूल्स, 1987 के रूल 3 के तहत पुणे स्थित डिविजनल कमिश्नर कार्यालय में कांग्रेस नगरसेवकों के ग्रुप का विधिवत रजिस्ट्रेशन किया गया। इस अवसर पर डिविजनल कमिश्नर डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार, जॉइंट कमिश्नर चंद्रकांत खोसे और डिप्टी कमिश्नर प्रतिभा पाटिल उपस्थित रहे।

वार्ड क्रमांक 8 से निर्वाचित इंद्रजीत बोंद्रे नगर निगम की राजनीति में अनुभवी, तेज-तर्रार और मेहनती नेता माने जाते हैं। उनकी माता शोभा बोंद्रे पूर्व महापौर रह चुकी हैं और बोंद्रे परिवार का नगर निगम राजनीति में लंबा योगदान रहा है। सांसद शाहू छत्रपति और विधान परिषद में कांग्रेस ग्रुप लीडर सतेज पाटिल के नेतृत्व में कांग्रेस ने 34 सीटें जीतकर महानगरपालिका में सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया है। कांग्रेस ने बोंद्रे को ग्रुप लीडर बनाकर एक मजबूत और आक्रामक विपक्ष की भूमिका निभाने का संकेत दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker