
Bajaj Grand Tour: सेफ रूट और शानदार मैनेजमेंट
Bajaj Pune Grand Tour: Safe Route and Excellent Management
पुणे/प्रतिनिधि : पुणे में चल रहे इंटरनेशनल साइक्लिंग कॉम्पिटिशन ‘बजाज पुणे ग्रैंड टूर’ (UCI 2.2) को लेकर विदेशी साइक्लिस्टों ने संतोष और खुशी जताई है। इंटरनेशनल खिलाड़ियों का कहना है कि यह कॉम्पिटिशन बेहद सुरक्षित है और इसका मैनेजमेंट वर्ल्ड-क्लास स्तर का है। साइक्लिस्टों ने रूट पर स्थानीय लोगों के उत्साहपूर्ण स्वागत और हौसला-अफजाई की भी सराहना की, जिससे खिलाड़ियों का जोश और बढ़ रहा है। स्विट्ज़रलैंड स्थित यूनियन साइक्लिस्ट इंटरनेशनेल (UCI) की मंज़ूरी से आयोजित यह प्रतियोगिता पहली बार भारत, खासकर पुणे में हो रही है। 19 जनवरी से शुरू हुए इस टूर में दुनिया के पांच महाद्वीपों की 29 टीमों के 35 देशों से आए 171 नामी साइक्लिस्ट हिस्सा ले रहे हैं।
फ्रांस के साइक्लिस्ट सीमेन ग्रीन ने सड़कों की गुणवत्ता और ट्रैफिक मैनेजमेंट की तारीफ की, वहीं ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले डायलन हॉपकिंस ने पुणेकरों की एनर्जी और सपोर्ट को खास बताया। खिलाड़ियों के अनुसार, शानदार आयोजन के चलते मुकाबला और भी रोमांचक बन गया है।



