Trending

Navi Mumbai: सागर नाईक BJP के नये गुटनेता

Navi Mumbai: Sagar Naik is the new BJP group leader

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई महानगरपालिका में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा राजनीतिक बल मिला है। पार्षद सागर नाइक को आधिकारिक तौर पर नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में BJP का गुट नेते पदी नियुक्त किया गया है। इस घटनाक्रम के साथ ही सदन में BJP की संख्या बढ़कर 66 हो गई है।

जानकारी के अनुसार, BJP के 65 पार्षदों के साथ 1 निर्दलीय पार्षद ने भी पार्टी को समर्थन दिया है, जिससे संगठन की स्थिति और मजबूत हुई है। इसके साथ ही BJP ने कोंकण भवन में अलग से एक प्रभावी ग्रुप गठित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सागर नाइक के नेतृत्व में BJP नवी मुंबई में संगठनात्मक और रणनीतिक रूप से अधिक सशक्त होकर उभरेगी। आने वाले दिनों में नगर प्रशासन से जुड़े अहम फैसलों पर इस नई ताकत का सीधा असर देखने को मिल सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker