Trending
Vasant Panchami:सरस्वती पूजा, वसंत ऋतु का स्वागत
Basant Panchami: Welcoming Spring with Saraswati Puja

दिल्ली/प्रतिनिधि : आज देश के विभिन्न हिस्सों में बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का पर्व धार्मिक श्रद्धा और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिरों, शिक्षण संस्थानों और घरों में ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। विशेष रूप से विद्यार्थी पुस्तकों, कलम और वाद्य यंत्रों के साथ मां सरस्वती से ज्ञान, बुद्धि और सफलता का आशीर्वाद मांगते नजर आए।
बसंत पंचमी को वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है। इस दिन पीले वस्त्र धारण करने और पीले पकवान बनाने की परंपरा है, जो प्रकृति में नई ऊर्जा और खुशहाली का संकेत देती है। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन और शैक्षणिक आयोजन भी किए गए। श्रद्धालुओं में पूरे दिन पूजा स्थलों पर आस्था और उल्लास का माहौल देखने को मिला।



