Trending

Arctic Politics: ग्रीनलैंड को लेकर नई खींचतान

New Tensions Between the US and Europe Over Greenland

विशेष/प्रतिनिधि : अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर एक बार फिर वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने ग्रीनलैंड पर अमरीकी नियंत्रण के मुद्दे पर यूरोपीय देशों पर लगाए जाने वाले प्रस्तावित शुल्क को रद्द करने की घोषणा की है। यह फैसला नाटो प्रमुख के साथ आर्कटिक सुरक्षा से जुड़े भविष्य के समझौते के ढांचे पर सहमति के बाद लिया गया।

इससे कुछ घंटे पहले ही राष्ट्रपति ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर अमरीका के अधिकार और स्वामित्व का दावा किया था। विश्व आर्थिक मंच में अपने भाषण में उन्होंने कहा कि आर्कटिक क्षेत्र में रूस और चीन की बढ़ती गतिविधियों के चलते अमरीका को ग्रीनलैंड जैसे रणनीतिक क्षेत्र की जरूरत है। उन्होंने डेनमार्क और नाटो के अन्य सहयोगियों से पीछे हटने का आग्रह करते हुए ग्रीनलैंड के अधिग्रहण पर तत्काल बातचीत शुरू करने की बात कही। विशेषज्ञों का मानना है कि इस रुख से नाटो जैसे पुराने गठबंधनों में दरार पड़ सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker